खनिज पदार्थो के अवैध खनन परिवहन करते हाईवा और पोकलेन मशीन जप्त

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

ईगल न्यूज़ 24 – सारंगढ़ बिलाईगढ़, खनिज पदार्थो के अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा तहसील सारंगढ़ एवं सरिया के ग्राम टिमरलगा एवं कटंगपाली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमला ने बुधवार को टिमरलगा में हाईवा क्रमांक CG-13-ए क्यू -4622 एवं गुरुवार को ग्राम कटंगपाली में खनिज डोलोमाईट का अवैध उत्खनन करते हुए पोकलेन 210 पर जप्ती की कार्यवाही की है। इन वाहनों को क्रमशः थाना सारंगढ़ एवं सरपंच प्रतिनिधि कटंगपाली (दयाराम मिरी) के सुपूर्दगी में दिया गया। इस कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।

Share This Article