बच्चों को मोबाइल गेम और मोबाइल के लत से दूर रखें पालक : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

Krishna Nirala
By - Editor
2 Min Read

कलेक्टर ने कहा, जीवन में पढ़ना और खेलना दोनों जरूरी

1 से 21 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल का हुआ

समापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा 1 से 21 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस शिविर में विभिन्न खेल विधाओं जैसे एथलेटिक्स, योगा, कराते, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं अन्य खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने पसंदीदा खेल जरूर खेलें, सभी पालक बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करें। बच्चों को मोबाइल गेम और मोबाइल के लत से दूर रखें। पढ़ना और खेलना जीवन में दोनों जरूरी हैं। सब अपने कैरियर के अनुसार पढ़ाई कर अपनी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर खेल गतिविधियों में भाग लेने एवं जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु प्रेेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों सहित उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, कैप एवं पानी की बाटल प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं में पुरस्कार प्राप्त कर विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण देखा गया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, प्रशिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ग्रुप फोटो लेकर शिविर का समापन किया गया। समापन के समय नन्ही रानी यादव ने कराते अभ्यास का कलेक्टर के समक्ष बखूबी प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने उनका हौसला अफजाई की।

Share This Article