मंत्री दयालदास बघेल का सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बरमकेला दौरा कार्यक्रम

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल 8 सितंबर 2026, मंगलवार को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री बघेल प्रातः 8 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से सड़क मार्ग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सरायपाली एवं बसना मार्ग से यात्रा करते हुए दोपहर में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचेंगे।
मंत्री श्री बघेल दोपहर 1.30 बजे जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम बरमकेला के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम बरमकेला पहुंचकर माननीय मंत्री श्री बघेल शाम 5 बजे तक आयोजित सेवा संकल्प शिविर में शामिल होंगे तथा शिविर में आम नागरिकों से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा संकल्प शिविर में शामिल होने के पश्चात मंत्री श्री दयालदास बघेल शाम 5 बजे ग्राम बरमकेला से नवा रायपुर, जिला रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *