
ईगल न्यूज 24 सारंगढ़ – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल को मा. उच्च न्यायालय बिलासपुर से बड़ी राहत मिली है । डीईओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जारी संलग्नी करण संबधित प्रशासनिक आदेश के खिलाफ दायर याचिका पें सुनवाई करते हुए मान.उच्च न्यायालय बिलासपुर ने स्थगन आदेश जारी किया है। न्यायालय के इस फैसले के बाद प्राचार्य एलपी पटेल पुनःविद्यालय के कमान संभालेंगे । विदित हो कि – गत माह कार्यालय, डीईओ के द्वारा प्राचार्य एलपी पटेल को पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ से हटाकर शास. हाई स्कूल दानसरा में संलग्न कर दिया गया था । प्राचार्य एलपी पटेल ने इस आदेश को असंवैधानिक एवं नियमों के विपरीत बताते हुए अपने अधिवक्ता के द्वारा मान. उच्च न्यायालय बिलासपुर की शरण ली थी। 5 अगस्त 2026 को याचिका पर सुनवाई करते हुए मान. उच्च न्यायालय ने प्रकरण के तथ्यों और विभागीय प्रक्रिया पर विचार करते हुए तात्कालिक आदेश पर रोक लगा दी है। मान. उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में प्राचार्य एलपी पटेल पुनः अपने मूल पद पर यथावत अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
