राज्य शासन नें किया आदेश जारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलें के नये पुलिस अधीक्षक होंगे श्री सुनील शर्मा

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read
Oplus_16908288

ईगल न्यूज 24 – सारंगढ़ – बिलाईगढ़ – राज्य शासन ने 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।छुट्टियां व मौसमी आयोजन

सुनील शर्मा इससे पहले विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और प्रभावी कार्यशैली के कारण उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जन सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

सुनील शर्मा शीघ्र ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Share This Article