8 तहसीलदारों क़ो कलेक्टर ने थमाया नोटिस,राजस्व कार्य, एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और टीएल बैठक में सौंपे कार्य पूर्ण नहीं करने पर मिला नोटिस

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

ईगल न्यूज 24 – सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने 8 तहसीलदारों क़ो समय सीमा की बैठक में सौंपे गए कार्य, जिले के राजस्व कार्यों और एग्रीस्टेक पोर्टल में धान खरीदी से जुड़े किसान पंजीयन कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदारों क़ो 3 दिवस में जवाब कलेक्टर क़ो देना है।

राजस्व कार्य बटानकन, नक्शा विहीन ग्राम का सत्यापन, वन ग्राम से घोषित राजस्व ग्राम का नक्शा निर्माण एवं अपडेट और भू अभिलेख सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं करने पर उप तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव सह नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा तहसीलदार मोहन साहू, भटगांव तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार, सरिया तहसीलदार कोमल साहू क़ो कारण बताओ नोटिस मिला है।

Share This Article