भीखमपुरा सुशासन शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

ईगल न्यूज़ 24 – सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 मई 2026/जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीखमपुरा स्थित गौशाला परिसर में सुशासन तिहार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद किया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 19 किसानों को बी-1 एवं डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, उद्यानिकी विभाग द्वारा 9 महिलाओं को फलदार पौधा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को नीम अर्क जैविक कीटनाशक किट, 11 हितग्राही को श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा 2 स्व-सहायता समूहों को मछली जाल और 4 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, जनपद सीईओ, तहसीलदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पणिग्राही सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article