कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सिटी कोतवाली परिसर मे परिवार परामर्श केंद्र “एकत्व” का शुभारंभ किया |

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

सारंगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सिटी कोतवाली परिसर में परिवार परामर्श केंद्र “एकत्व” का शुभारंभ किया। केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण एवं गोपनीय निराकरण किया जाएगा।


कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पारिवारिक समस्याओं के समाधान हेतु ऐसे केंद्रों की आवश्यकता है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि अब तक 28 परिवारों का सफल निराकरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम में 5 नए परामर्शदाताओं को जोड़ा गया, जिससे कुल 7 काउंसलरों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से भी परामर्श सुविधा उपलब्ध है।

Share This Article