सारंगढ़ मल्टी पर्पस स्कूल का पूर्व प्राचार्य रामलाल दोहरे का निधन

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read
Oplus_16908288

सारंगढ़ – सारंगढ़ बहु उद्देशीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल के प्राचार्य रहे राम लाल दोहरे अब नहीं रहे । सरहु दोहरे के पुत्र रामलाल दोहरे 81 वर्ष के उम्र में रायपुर मेकाहारा में अंतिम सांस लिए । वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे वहां से छत्तीसगढ़ आए थे ।वे अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ में ही गुजारे । दोहरे जी रायगढ़ रेंगानपाली ,कोसीर,सारंगढ़ , छपोरा में प्राचार्य रहे सेवा निवृत के बाद सारंगढ़ में रह रहे थे वहीं वे भटगांव के दुरूग में भी उनका घर रहा है उनके रिश्ते नाते जुड़े हैं ।
13 अप्रैल को सुबह उनका रायपुर में निधन हो गया है । वे सरल सहज व्यक्तिव के धनी रहे ।अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए ।परिवार में उनके निधन से गहरा दुःख पहुंचा है । उनकी अंतिम संस्कार दुरूग गांव में होगी ।

Share This Article