पनिका समाज सारंगढ़ नें नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत से सौजन्य भेंट कर मांग पत्र सौंपा

Krishna Nirala
By - Editor
2 Min Read

ईगल न्यूज 24 – सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सारंगढ़ प्रवास के दौरान विधायक निवास पहुंचने पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एवं पनिका (महंत ) समाज के पदाधिकारियों के द्वारा ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जोरदार नारों के साथ डॉ. महंत का आत्मीय अभिनंदन किया।


विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के साथ पनिका समाज के सदस्यो नें सर्वप्रथम डॉ. चरणदास महंत का तिलक लगाकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र सूरज महंत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया | एवं सदगुरु कबीर साहेब जी का 629 वां प्राकट्य दिवस की शुभकामनायें दिये | एवं पनिका समाज सारंगढ़ के लिए सामुदायिक भवन एवं प्रस्तावित भवन स्थल का सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल का भी मांग समाज के द्वारा किया गया |

जिसमे डॉ. महंत जी नें समाज के पदाधिकारीयों से चर्चा किया
कार्यक्रम में पनिका समाज के सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष -नागेश्वर महंत एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका महंत, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती समता मानिकपुरी, ब्लॉक सचिव डॉ. दुर्गा दास मानिकपूरी, ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी अशोक दास मानिकपुरी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुदामा दास महंत, 22गाँव प्रभारी सहनू दास महंत, कार्यकारिणी सदस्य सुबन दास दिवान, कार्यकारिणी सदस्य, प्रहलाद दास, श्याम दास पनिका, नूतन दास मानिकपुरी, शंकर दास मानिकपुरी, एवं पनिका समाज सारंगढ़ का पदाधिकारीयों एवं सदस्यो नें डॉ. चरण दास महंत जी से सौजन्य भेंट किये एवं समाज की स्तिथि – प्रस्तिथि की जानकारी लिए |

Share This Article