प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छ.ग.का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी का एक दिवसीय सारंगढ़ प्रवास

Krishna Nirala
By - Editor
2 Min Read
Oplus_16908288

ईगल न्यूज़ 24 सारंगढ़ – प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेशाध्यक्ष श्री डॉ. ललित मानिकपुरी जी एक दिवसीय सारंगढ़ प्रवास पर रहे, प्रदेशाध्यक्ष सारंगढ़ का आगमन दिनांक 1/07/2026 दिन -बुधवार कों शाम 6:30 बजे सारंगढ़ बस स्टैंड सारंगढ़ में आगमन हुआ, प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान हेतु अगवाई श्री अशोक दास मानिकपुरी नें किया एवं अपने निवास ले जाकर अतिथि का पुरे परिवार एवं सारंगढ़ समाजिक पदाधिकारियों के साथ शॉल एवं श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया एवं अतिथि सत्कार हेतु जलपान का व्यवस्था किया |

प्रदेशाध्यक्ष नें सदगुरु कबीर साहेब जी की 629 वां प्राकट्य उत्सव दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें समाज कों प्रेषित किया एवं सारंगढ़ कबीर आश्रम की व्यवस्था देखने वार्ड नंबर 01डिग्री कॉलेज मोड, बिजली सबस्टेशन पनिका समाज का प्रस्तावित सामुदायिक भवन स्थल का निरीक्षण किया,एवं सदगुरु कबीर साहेब जी की पूजा अर्चना किया एवं पनिका समाज सारंगढ़ के विषय में जानकारी लिया, तथा पुरे ब्लॉक पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की सूची की जानकारी लिया जिसमे मौखिक रूप से जानकारी दिया गया एवं समस्त जानकारी कों लिखित रूप में रायपुर मुख्यालय पहुँचाया जायेगा |

प्रदेशाध्यक्ष नें पनिका समाज सारंगढ़ का स्तिथि देख दुख प्रकट किया एवं समाज कों शिक्षा एवं एकता पर जोर लगाने हेतु प्रयास करने कों कहा, एवं समाज विकास हेतु समाजिक रूप से पूर्ण प्रयास करने की बात कही एवं समाज विकास हेतु शासन एवं प्रशासन से मदद की मांग करने की बात कही, सारंगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष के साथ नागेश्वर महंत (पनिका समाज संघर्ष समिति का संस्थापक अध्यक्ष, एवं जिलाध्यक्ष – पनिका समाज सारंगढ़) अशोक मानिकपुरी (निर्वाचन अधिकारी पनिका समाज सारंगढ़ ) सुदामा दास महंत (ब्लॉक कोषाध्यक्ष पनिका समाज सारंगढ़)श्रीमती समता मानिकपुरी (उपाध्यक्ष पनिका समाज सारंगढ़ )एवं नूतन मानिकपुरी (कार्यकारिणी सदस्य पनिका समाज सारंगढ़ ) उपस्तिथ रहे |

Share This Article