पनिका समाज सारंगढ़ नें कबीर साहेब की 629 वां प्राकट्य दिवस धूम – धाम से मनाया |

Krishna Nirala
By - Editor
4 Min Read

ईगल न्यूज़ 24 – सारंगढ़ – वार्ड नंबर 1 सारंगढ़ डिग्री कॉलेज मोड, बिजली सबस्टेशन के बगल में सारंगढ़ पनिका समाज का कबीर आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के आराध्य संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब जी का 629 वां प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया | जिसमे सदगुरु कबीर साहेब जी के प्राकट्य उत्सव दिवस में पधारे अतिथि के रूप में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े (विधायक, सारंगढ़) श्री संजय भूषण पाण्डेय (अध्यक्ष- जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं प्रदेशाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ एवं श्रीमती सोनी अजय बंजारे (अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद सारंगढ़)

श्री बिनोद भारद्वाज (सदस्य – जिला पंचायत सारंगढ़ ) श्रीमती कोमल शशि पटेल (सभापति – जनपद पंचायत सारंगढ़ )श्रीमती कमला किशोर निराला (पार्षद वार्ड क्र. 2) श्री लोकनाथ महंत (राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय पनिका समाज विकास सेवा परिषद नई दिल्ली ) श्री महेश दास महंत (राष्ट्रीय संरक्षक ) डॉ.श्रीराम दास महंत (प्रदेशाध्यक्ष- रा.प. स.वि.से.प. नई दिल्ली) श्री दीपक थवाईत (जिलाध्यक्ष – प्रेस क्लब सारंगढ़ – बिलाईगढ़) श्री रमेश खूंटे (सरपंच प्रतिनिधि चंदाई )

अतिथियों नें सर्व प्रथम सदगुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर पूजा अर्चना किया,तत्पश्चात मंच पर आसीन हुए |अतिथियों का सम्मान पनिका समाज संघर्ष समिति सारंगढ़ के पदाधिकारियों नागेश्वर महंत (संस्थापक अध्यक्ष, एवं जिलाध्यक्ष – पनिका समाज सारंगढ़ ) अशोक मानिकपुरी (निर्वाचन अधिकारी- पनिका समाज सारंगढ़ ) नूतन मानिकपुरी (मिडिया प्रभारी – पनिका समाज) श्रीमती चन्द्रिका महंत (जिला सचिव – पनिका समाज सारंगढ़) श्री दुर्गा दास महंत (ब्लॉक सचिव पनिका समाज सारंगढ़ ) श्रीमती समता मानिकपुरी(ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ)

श्री सुदामा दास महंत (ब्लॉक कोषाध्यक्ष पनिका समाज सारंगढ़ )श्री धीरज दास महंत (जिला उपाध्यक्ष ) श्रीमती पूर्णिमा महंत (कार्यकारिणी सदस्य) नें शॉल एवं श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मान किये एवं मंच संचालन सुबन दास दिवान (कार्यकारिणी सदस्य) नें किया कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती सोनी अजय बंजारे नें सद्गुरु कबीर साहेब जी की जयकारा लगाकर अपने भाषण में श्री सदगुरु कबीर साहेब जी कों छुआ छुत जाति पाती का विरोध करने वाले महान संत बताये |

कार्यक्रम का अति विशिष्ट अतिथि श्री संजय भूषण पाण्डेय नें मंच से साहेब बंदगी साहेब बोलकर कबीर साहेब जी के प्रसिद्ध दोहो का बखान कर कबीर साहेब जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की मुख्यातिथि श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े नें कबीर साहेब जी की जयकारा लगाते हुए समाज कों सम्बोधित किया एवं समाजिक अतिथि श्री लोकनाथ महंत नें कबीर साहेब के किये कार्यों एवं पाखंड का विरोध का जानकारी समाज कों दिया

एवं  समाजिक अतिथि डॉ. श्रीराम दास एवं महेश दास के द्वारा समाज कों सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षा शेरनी का दूध है जो ग्रहण करेगा वो गरजेगा, समाजहित में काम करने एवं समाजिक एकता एवं अखंडता बनाये रखने का अपील किया तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र एवं छात्राओं तथा समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवीयो का एवं महंत एवं दीवानो का सम्मान किया गया |


कार्यक्रम में नागेश्वर महंत एवं अशोक मानिकपुरी नें अतिथियो कों मांग पत्र सौंपकर समाज के लिए नवीन सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवाल एवं नहर में पुलिया निर्माण की मांग की है, जिसमे अतिथियो नें आश्वासन दिया एवं पनिका समाज कों मदद करने विश्वास दिलाया | कार्यक्रम में सैकड़ो की भीड़ में समाजिक जन एवं आमीन माताएँ उपस्तिथ थे |कार्यक्रम का समापन नागेश्वर महंत नें समाजजनों का आभार व्यक्त कर किया |

Share This Article