आदिवासी विकास विभाग के द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमो में बृहद रूप से एक पेड़ माँ के नाम से पौधरोपण किया गया |

Krishna Nirala
By - Editor
1 Min Read

ईगल न्यूज़ 24 – सारंगढ़ – सारंगढ़ जिला कलेक्टर के निर्देशानुसर आज दिनांक 5.6.2026 को आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमों में बृहद रूप से दादा काका दीदी नानी थीम पर एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण किया गया |

और प्रत्येक पौधों का देख-रेख करने हेतु रजिस्टर संधारित करते हुए पौधो का नाम दिया गया ताकी सभी पौधों का देख भाल कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की निगरानी में हो इस प्रकार से पर्यावरण दिवस मनाया गया|

आज के कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉक्टर बद्रीश सुखदेवे जी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री शिवकुमार महिलांगे जी, श्री राजकुमार अजगले जी सहायक ग्रेड 2 , श्री विमल कुमार अजगल्ले जी विकास खंड प्रभारी आदिवासी विकास सारंगढ़ , श्री आदित्य एनसीसी प्रभारी, छात्रावास अधीक्षक श्री संतराम धृतलहरे जी, विजय टंडन, महेंद्र चौहान, उर्मिला अजगल्ले, दिव्या तिवारी, सरिता कैवर्त , एनसीसी के छात्र छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी बच्चे कार्यक्रम शामिल रहे।

Share This Article